Agnipath Yojana in Hindi 2022 | अग्निपथ योजना थल सेना, नौसेना और वायु सेना ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व अग्निपथ योजना चयन प्रक्रिया

0

Agnipath Yojana 2022 | अग्निपथ योजना 2022 एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करे एवं योजना के लाभ, Agniveer Yojana पात्रता व चयन प्रक्रिया देखे | Agneepath Scheme Online Form | हमारे देश में कई नागरिक ऐसे हैं जो सेना में भर्ती होना चाहते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी के द्वारा अग्नीपथ योजना लांच की गई है।

नमस्कार दोस्तों, आज के कार्यक्रम में हम बात करेंगे कि आप अग्नीपथ योजना के तहत किस तरह से थल सेना नौसेना और वायु सेना में ज्वाइन कर सकते हैं इन तीनों सेनाओं में जाने के लिए क्या-क्या योग्यताएं होनी चाहिए कौन से परीक्षाएं पास करनी होती हैं साथ ही आप कितने वर्षों के लिए इन सेवाओं में जा सकते हैं इस विषय पर चलिए विस्तार से जानते हैं।

Join Our Youtube ChannelClick Here
Join Telegram GroupClick Here
Follow Us on FacebookClick Here
Follow Us on TwitterClick Here

अग्निपथ योजना थल सेना, नौसेना और वायु सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर

इस योजना के अंतर्गत देश के नागरिकों को 3 साल के लिए सेना में भर्ती किया जाएगा। इस लेख में आपको अग्निपथ योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी। आप इस लेख को पढ़कर Agneepath Yojana के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया से अवगत हो सकेंगे। इसके अलावा आपको इस योजना की चयन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी भी प्रदान की जाएगी। तो आइए जानते हैं क्या है अग्निपथ योजना और कैसे इस योजना का लाभ प्राप्त करें।

अग्निपथ योजना (Agnipath Yojana)- भारत सरकार ने हमारे देश के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा गठित अग्निपथ योजना (Agnipath Yojana) की शुरुआत की है। अग्निपथ योजना के तहत अब से जो भी युवा भारत की सेनाओं में भर्ती होंगे, उन्हें अग्निवीर (Agniveer) कहा जाएगा।

अग्निपथ योजना 2022 (Agnipath Yojana 2022)

अगर आप भी राष्ट्र की सेवा करने के अपने सपने को पूरा करना चाहते हैं और देश का अग्निवीर कहलाना चाहते हैं, तो यह अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) आपके लिए है। इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको अग्निपथ योजना 2022 (Agnipath Yojana 2022) की पूरी जानकारी देंगे और इस योजना के बारे में बताएंगे कि कैसे आप अग्निवीर बनकर सम्मानजनक करियर बना सकते हैं।

Agnipath Yojana 2022

Key Highlights Of Agneepath Yojana 2022

योजना का नामAgneepath Yojana
किसने आरंभ कीभारत सरकार
लाभार्थीभारत के नागरिक
उद्देश्ययुवाओं को सेना में भर्ती करना
आधिकारिक वेबसाइटClick Here
आवेदन के लिए न्यूनतम एवं अधिकतम आयु17.5 से 21 वर्ष
साल2022
आवेदन का प्रकारऑनलाइन/ऑफलाइन

रक्षा मंत्रालय द्वारा गठित अग्निपथ योजना को केंद्र सरकार ने 14 जून, 2022 को मंजूरी दी। अब भारत की तीनों सेनाओं (थल सेना, नौसेना और वायु सेना) में भर्ती अग्निपथ भर्ती योजना के तहत ही होंगी। हम आपको बताएंगे कि अग्निपथ योजना क्या है? इसके साथ ही हम आपको अग्निपथ योजना चयन प्रक्रिया, अग्निपथ योजना फॉर्म, अग्निपथ योजना योग्यता, अग्निपथ योजना के लाभ, अग्निपथ योजना salary आदि के बारे में भी बताएंगे। अग्निपथ योजना क्या है हिंदी में (Agneepath Yojana in Hindi) जानकारी या Agneepath Yojana details in Hindi के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

अग्नीपथ योजना के लाभ तथा विशेषताएं

  • भारत सरकार द्वारा अग्निपथ योजना launch की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से वह सभी देश के युवा जो भारतीय सेना में हिस्सा लेना चाहते हैं वह अपना सपना पूरा कर सकते हैं।
  • इस योजना के माध्यम से भारतीय सेना की तीनों शाखाओं जो कि थलसेना, नौसेना और वायु सेना है, मैं बड़ी संख्या में भर्ती की जाएगी।
  • यह भर्ती अग्निपथ योजना के अंतर्गत की जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत सैनिकों की भर्ती 4 साल के लिए की जाएगी।
  • इस योजना को आरंभ करने की घोषणा defence minister राजनाथ सिंह एवं सेना के तीनों अंगों के प्रमुख द्वारा की गई है।
  • इस योजना के अंतर्गत भर्ती किए गए नौजवानों को अग्निवीर कहा जाएगा।
  • Agneepath Yojana को मंजूरी सूक्ष्म मामलों की मंत्रिमंडल समिति की बैठक में प्रदान की गई है।
  • सरकार द्वारा इस योजना को launch करने का निर्णय 14 June 2022 को लिया गया।
  • यह योजना रोजगार के अवसर को बढ़ाने में भी कारगर साबित होगी। इसके अलावा देश की सुरक्षा को भी इस योजना के संचालन से मजबूत बनाया जा सकेगा।
  • सेना के तीनों chief द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को इस योजना को आरंभ करने से पहले योजना का projection भी प्रदान किया गया था।
  • प्रदेश के युवा इस योजना के संचालन से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगे।
  • इसके अलावा उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।

Agneepath Yojana के अंतर्गत शामिल पैकेज में अन्य लाभ

  • कुल वार्षिक पैकेज– पहले वर्ष में 4.76 लाख एवं चौथे वर्ष में 6.92 लाख।
  • भत्ता– अग्निवीर को वेन सभी भत्ते प्रदान किए जाएंगे जो सेना को प्रदान किए जाते हैं।
  • सेवा निधि– प्रत्येक अग्निवीर को अपने मासिक वेतन का 30% का योगदान देना होगा। सरकार द्वारा भी समान राशि का योगदान किया जाएगा। 4 वर्ष पूरे होने के पश्चात अग्निवीर को 11.71 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी जो आयकर से मुक्त होगी।
  • मृत्यु पर मुआवजा– अग्निवीरों को 44 लाख का गैर अंशदाई जीवन बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। यदि अग्निवीर की सेवा के दौरान मृत्यु हो जाती है तो इस स्थिति में 44 लाख की अतिरिक्त अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा सेवा निधि घटक समय 4 साल तक के अप्राये युक्त हिस्से का भुगतान किया जाएगा।
  • अपंगता की स्थिति में मुआवजा– चिकित्सा अधिकारियों द्वारा निर्धारित दिव्यांगता के प्रतिशत के आधार पर मुआवजा प्रदान किया जाएगा. दिव्यांगता के लिए 44/25/15 लाख रुपए की एकमुश्त अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।
  • कार्यकाल पूरा होने पर– कार्यकाल पूरा होने के पश्चात उम्मीदवार सेवा निधि प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा प्राप्त कौशल का प्रमाण पत्र और उच्चतर शिक्षा के लिए क्रेडिट का प्रावधान भी किया जाएगा।

यह भी पढ़े >> How to Join Indian Navy in Hindi 2023 | इंडियन नेवी कैसे ज्वाइन करें?

Agneepath Yojana के कुछ विशेष लाभ

  • इस योजना के माध्यम से देश के सभी नागरिकों को equal opportunity प्रदान की जाएगी।
  • अग्निवीरों का चयन एक पारदर्शी तरीके से किया जाएगा।
  • Tech institute के माध्यम से भी अग्निवीरों का चयन किया जाएगा।
  • देश के नागरिकों का armed force join करने का सपना इस योजना के संचालन से पूरा हो सकेगा।
  • अग्निवीरों को 4 साल का कार्यकाल पूरा करने के पश्चात certificate भी प्रदान किया जाएगा।
  • नागरिकों को एक अच्छा वित्तीय पैकेज प्रदान किया जाएगा।

महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • 10वीं या 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • मेडिकल सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी आदि

यह भी पढ़े >> How to prepare for Railway Job 2023 | रेलवे भर्ती की तैयारी कैसे करें

अग्निपथ योजना 2022 जरूरी तारीखें

अग्निपथ योजना फॉर्म date, agnipath yojana online apply date, अग्निपथ योजना 2022 last date, अग्निपथ योजना 2022 exam date, आदि सभी जरूरी तारीखों के बारे में जानने के लिए नीचे बनी टेबल को देखें।

इंडियन आर्मी (Indian Army)

कार्यक्रमतारीखें
नोटिफिकेशन की तारीख20 जून 2022
रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख1 जुलाई 2022
रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीखअगस्त 2022
परीक्षा की तारीख (पहला बैच)16 अक्टूबर से 13 नवंबर 2022 तक
रिपोर्ट करने की तारीखदिसंबर 2022
परीक्षा की तारीख (दूसरा बैच)जनवरी 2023
रिपोर्ट करने की तारीखफरवरी 2023

इंडियन एयरफोर्स (Indian Air Force)

कार्यक्रमतारीखें
नोटिफिकेशन की तारीख20 जून 2022
रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख24 जून 2022
रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख5 जुलाई 2022
परीक्षा की तारीख24 जुलाई से 31 जुलाई 2022 तक
कॉल लेटर की तारीख10 अगस्त, 2022
मेडिकल की तारीख29 अगस्त से 8 नवंबर 2022 तक
सिलेक्शन लिस्ट1 दिसंबर

यह भी पढ़े >>

इंडियन नेवी (Indian Navy)

कार्यक्रमतारीखें
नोटिफिकेशन की तारीख25 जून 2022
रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख1 जुलाई 2022
डिटेल्ड नोटिफिकेशन की तारीख9 जुलाई 2022
आवेदन की पहली तारीख15 जुलाई 2022
आवेदन की आखिरी तारीख30 जुलाई 2022
परीक्षा की तारीखअक्टूबर 2022
मेडिकल और ज्वाइनिंग की तारीखनवंबर 2022

नोटिफिकेशन, ब्रॉशर और बुकलेट

अग्निपथ योजना 2022 नोटिफिकेशनयहाँ से प्राप्त करें
अग्निपथ योजना 2022 ब्रॉशरयहाँ से प्राप्त करें
अग्निपथ योजना 2022 बुकलेटयहाँ से प्राप्त करें

Agneepath Yojana के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली वेतन की वार्षिक आधार पर जानकारी

YearMonthly packageIn hand salaryContribution to Agniveer corpus fund 30%Contribution to corpus fund by the government of India
1st YearRs 30000Rs 21000Rs 9000Rs 9000
2nd YearRs 33000Rs 23100Rs 9900Rs 9900
3rd YearRs 36500Rs 25580Rs 10950Rs 10950
4th YearRs 40000Rs 28000Rs 12000Rs 12000
Total contribution in corpus fund after 4 years  Rs 5.02 lakhRs 5.02 lakh

यह भी पढ़े >> How to Prepare for Bank Job in Hindi 2023 | बैंक की नौकरी की तैयारी कैसे करें?

महत्त्वपूर्ण लिंक

थल सेना अग्निपथ योजना रजिस्ट्रेशन 2022यहाँ से करें
नौसेना अग्निपथ योजना रजिस्ट्रेशन 2022यहाँ से करें
वायु सेना अग्निपथ योजना रजिस्ट्रेशन 2022यहाँ से करें

अग्निपथ योजना योग्यता मापदंड 2022

उम्मीदवारों को अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर बनने के लिए रजिस्ट्रेशन करने से पहले भारतीय सेनाओं द्वारा जारी किए गए योग्यता मापदंडों को जांचना होगा। अग्निपथ योजना योग्यता मापदंड पूरा करने वाले उम्मीदवार ही भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। अग्निपथ योजना योग्यता मापदंड 2022 की जानकारी नीचे से पढ़ें।

अग्निपथ योजना के अंतर्गत भारतीय सेना में होने वाली भर्तियां

सेनापहले से दूसरे सालतीसरे सालचौथे साल
भारतीय थल सेना400004500050,000
भारतीय वायु सेना350044005300
भारतीय जल सेना300030003000
Agnipath Yojana 2022

शैक्षिक योग्यता

  • उम्मीदवार को 10+2 पास होना चाहिए।

आयु सीमा

  • उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 17 वर्ष 6 महीने और अधिकतम आयु 23 वर्ष रखी गई है।

यह भी पढ़े >> How to Prepare for IAS Officer in Hindi 2023 | आईएएस ऑफिसर बनने की तैयारी कैसे करें?

अग्निपथ योजना एप्लीकेशन फॉर्म 2022

भारतीय वायु सेना के लिए अग्निपथ योजना रजिस्ट्रेशन (Agneepath Yojana Registration) 24 जून, 2022 से शुरू कर दी गए हैं और भारतीय थल सेना तथा भारतीय नौसेना के लिए रजिस्ट्रेशन 1 जुलाई, 2022 से शुरू होंगे। उम्मीदवार तीनों सेनाओं की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अग्निपथ योजना भर्ती प्रक्रिया 2022 में शामिल होने के इच्छुक युवाओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। आपको बता दें कि तीनों सेनाओं की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन अलग-अलग होंगे।

अग्निपथ योजना चयन प्रक्रिया 2022

अग्निपथ योजना चयन प्रक्रिया पूरी तरह से केंद्रीकृत और पारदर्शी चयन प्रक्रिया है। अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों के लिए देश के युवाओं की भर्ती साल में दो बार की जाएगी। अग्निपथ भर्ती प्रक्रिया 6-6 महीने के अंतराल में होगी। अग्निवीरों का कार्यकाल कुल 4 साल का होगा। कार्यकाल समाप्त होने पर 25% अग्निवीरों को वापस सेना में भर्ती किया जायेगा। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से मेरिट के आधार पर होगा। अग्निवीर के लिए भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले युवाओं को लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट पास करना होगा।

यह भी पढ़े >> How to Prepare for IPS Officer in Hindi 2023 | आईपीएस ऑफिसर बनने की तैयारी कैसे करें?

अग्निपथ योजना वेतन 2022

  • पहला साल का पैकेज रु. 4.76/- लाख
  • चौथे साल का पैकेज रु. 6.92/- लाख
Agnipath Yojana 2022

अग्निपथ योजना 2022 के लाभ

  • जोखिम और कठिनाई के आधार पर अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा।
  • चार साल के कार्यकाल के बाद लगभग 11.71 लाख रुपये की राशि मिलेगी, जो आयकर से मुक्त होगी।
  • मृत्यु पर और अपंगता की स्थिति में मुआवजा दिया जायेगा।

अग्निपथ योजना क्या है?

अग्निपथ योजना भारतीय सेनाओं में भर्ती के लिए केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई एक नयी योजना है। इस योजना के तहत 100% में से 75% सैनिकों को महज 4 साल के लिए भर्ती किया जाएगा और 25% सैनिकों को ही अगले 15 वर्षों के लिए दोबारा देश की सेवा का मौका दिया जाएगा। अग्निपथ योजना के तहत जो युवा भारत की सेना में भर्ती होंगे, उन सैनिकों को अग्निवीर कहा जाएगा। अग्निवीर बनने के लिए हर भारतीय युवा आवेदन कर सकता है, बशर्ते उसे अग्निपथ योजना के तहत जारी की गई सभी योग्यता मापदंडों को पूरा करना होगा। अग्निपथ स्कीम का लाभ महिला और पुरुष दोनों ही उठा सकते हैं।

भारत की सेनाएं

भारतीय सशस्त्र सेनामुख्य वेबसाइट
भारतीय थल सेनाjoinindianarmy.nic.in
भारतीय नौसेनाwww.joinindiannavy.gov.in
भातीय वायुसेनाwww.careerindianairforce.cdac.in । indianairforce.nic.in/agniveer

Agneepath Yojana के अंतर्गत एक्सीडेंट ऑफ डिसेबिलिटी

Percentage of disability acceptedPercentage to be reckoned for computing disability compensation
Between 20% and 49%50%
Between 50% and 75%75%
Between 76% and 100%100%

मृत्यु होने की स्थिति में प्रदान किए जाने वाले लाभ

कैटेगरीअग्निवीरों को प्रदान किए जाने वाले लाभ
Duty के दौरान मृत्यु होने की स्थिति में48 लाख का इंश्योरेंस कवर44 लाख की एकमुश्त राशिपूरे 4 साल पूरा होने तक का वेतन सेवा निधि के साथ प्रदान किया जाएगा
सामान्य मृत्यु होने की स्थिति में48 लाख का इंश्योरेंस कवरअग्निवीर का सेवा निधि फंड सरकारी कंट्रीब्यूशन एवं इंटरेस्ट के साथ
Duty के कारण disability होने की स्थिति मेंएकमुश्त राशि 44/25/15 लाख डिसेबिलिटी 100/75/50 प्रतिशत के आधार पर।पूरे 4 साल पूरे होने तक का वेतन सेवा निधि के साथ प्रदान किया जाएगा।अग्निवीर का सेवा निधि फंड सरकारी कंट्रीब्यूशन एवं इंटरेस्ट के साथ प्रदान किया जाएगा।

अग्निपथ योजना से जुड़े कुछ सवाल (FAQs)

अग्निपथ योजना क्या है 2022?

अग्निपथ योजना या अग्निपथ योजना सशस्त्र बलों की तीन सेवाओं में कमीशन अधिकारियों के पद से नीचे के सैनिकों की भर्ती के लिए भारत सरकार की एक नई शुरू की गई योजना है।

अग्निपथ योजना में क्या क्या दस्तावेज चाहिए?

आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आयु का प्रमाण, 10वीं या 12वीं कक्षा की मार्कशीट, मेडिकल सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि।

अग्निपथ योजना में आवेदन कैसे करें?

अग्निपथ योजना के लिए भारतीय सेना की ऑफिशल वेबसाइट https://joinindianarmy.nic.n/ पर जल्द ही आवेदन शुरू कर दिए जाएंगे। जो भी नवयुवक अग्निवीर बनना चाहते हैं। वह ऑफिशल पोर्टल पर विजिट करके आवेदन कर सकेंगे।

अग्निपथ में कितनी योग्यता चाहिए?

Agneepath Yojna के अंतर्गत आर्मी अग्निवीर के लिए सभी ट्रेडो के लिए न्यूनतम 17 ½ वर्ष एवं अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष है। वर्ष 2022 के लिए 2 वर्षो की छूट दी गई। इस वर्ष के लिए अग्निपथ योजना आर्मी आयु सीमा 17 ½ से 21 वर्ष है।

Previous articleHow to Prepare for IPS Officer in Hindi 2023 | आईपीएस ऑफिसर बनने की तैयारी कैसे करें?
Next article100+ Motivational Quotes in Hindi 2023 | मोटिवेशनल कोट्स हिंदी में [PDF Download]
प्रिय पाठको वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है, हम जानकारी की सटीकता, मूल्य या पूर्णता की कोई गारंटी नहीं लेते हैं, और जानकारी में किसी भी त्रुटि, चूक, या अशुद्धि के लिए हम जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं होंगे। हम आधिकारिक तौर पर वेबसाइट पर उल्लिखित किसी भी ब्रांड, उत्पाद या सेवाओं से संबंधित होने का दावा नहीं करते है। वेबसाइट पर उपयोग किए गए चित्र, नाम, मीडिया या लिंक केवल संदर्भ और सूचना के उद्देश्य के लिए हैं।