Eyes Care Tips 2023 | आंखों की रोशनी बढ़ाने का तरीका | आँखों की कमजोरी के लक्षण | आँखों की देखभाल के घरेलू उपाय | बच्चों की आंखों की देखभाल कैसे करें | eye doctor near my location | eye testing near me
घंटों मोबाइल और टीवी पर टकटकी लगाए देखते रहने या फिर लैपटॉप पर बैठकर काम करने से आंखों में थकान और दर्द महसूस होने लगता है। जिसकी वजह से आंखों का लाल होना, जलन होना।
Join Our Youtube Channel | Click Here |
Join Telegram Group | Click Here |
Follow Us on Facebook | Click Here |
Follow Us on Twitter | Click Here |
आंखों को हेल्दी रखने के लिए स्वस्थ आहार लेना शुरू कर दें। इसमें हरी पत्तेदार सब्जियां और मछली जैसे एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करें। साथ ही विटामिन ए और सी युक्त फूड्स, विशेष रूप से वसायुक्त मछली जैसे सैल्मन खाएं। इसमें आवश्यक ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो मैक्युला (macula) के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। मैक्युला आंख का वह हिस्सा है, जो केंद्रीय दृष्टि (Central vision) के लिए जिम्मेदार होता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाने का तरीका
घंटों मोबाइल और टीवी पर टकटकी लगाए देखते रहने या फिर लैपटॉप पर बैठकर काम करने से आंखों में थकान और दर्द महसूस होने लगता है। जिसकी वजह से आंखों का लाल होना, जलन होना, देखने में परेशानी, आंखों का सूखना, बार बार पानी आना, धुंधला दिखाई देने जैसी समस्याएं पैदा होने लगती हैं। अगर आप भी इनमें से किसी परेशानी का सामना कर रहे हैं तो इन टिप्स को आजमाकर आंखों की थकावट और दर्द से पाएं निजात।
भरपूर नींद लें
जब आप पर्याप्त नींद लेंगे, तो आपको खुद ब खुद आंखों की सेहत में फर्क नजर आने लगेगा। आप स्वस्थ दिखेंगे घर या ऑफिस के कामों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अच्छी नींद से आंखों की सेहत भी दुरुस्त बनी रहती है। आंखों का थकान, स्वेलिंग, आंखों के आसपास डार्क सर्किल जैसी समस्याएं नहीं होंगी पर्याप्त रूप से रात में नींद लेने के भी कई फायदे हैं इससे हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है।
Eyes Care Tips in Hindi 2023
अपनी आंखों को स्वस्थ रखने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप एक अच्छी क्वालिटी का धूप का चश्मा पहनें। इससे आंखें सूरज की यूवी किरणों से बची रहेंगी। यदि आप बहुत ज्यादा धूप में रहते हैं और अधिक यूवी एक्सपोजर मिलता है, तो मोतियाबिंद होने की संभावना बढ़ सकती है। 99 से 100 प्रतिशत यूवीए और यूवीबी सुरक्षा प्रदान करने वाला चश्मा ही खरीदें।
ठंडा पानी
साफ सूती कपड़े में कुछ बर्फ के टुकड़े लपेटकर अपनी बंद आंखों पर थोड़ी देर के लिए रखने से पांच से दस मिनट में आपकी आंखों से सूजन के साथ थकान भी गायब हो जाएगी।
खीरा
आंखों की थकान दूर करने के लिए खीरे का इस्तेमाल भी अच्छा उपाय है। खीरा आंखों के आसपास की थकी मांसपेशियों को शांत करता है। इस उपाय को करने के लिए एक मध्यम आकर के खीरे को 20 से 30 मिनट के लिए फ्रिज में रखें, इसके मोटे व गोल टुकड़े काटें और आंखों के नीचे रख लें।
दूध
आंखों का दर्द और थकान दूर करने के लिए दूध कारगर तरीका है। दूध में मौजूद वसा सूजी और थकी आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए ठंडे दूध में रुई के गोले को कुछ देर डुबोएं और फिर इसे आंखों के आस-पास धीरे-धीरे मसाज करें। मसाज करने के दौरान पलकों को थोड़ी थोड़ी देर के लिये बंद भी करें।
आंखों को बार-बार छूनें से बचें
अक्सर कुछ लोगों की आदत होती है कि बार-बार वे अपनी आंखों को उंगलियों से छूते या रगड़ते रहते हैं। आंखों को छुएं भी तो साफ हाथों से ही छुएं उंगलियों और हथेलियों में कई तरह के जर्म्स और बैक्टीरिया छिपे होते हैं, जो आंखों में भी पहुंच सकते हैं। इससे इंफेक्शन, बैक्टीरियल कंन्जंक्टिवाइटिस हो सकता है। आंखों के लिए इन हेल्दी हैबिट्स को अपनाकर दृष्टि दोष या किसी भी तरह की आंखों से संबंधित समस्या से बचे रह सकते हैं।
यह भी पढ़े :- How to fix cracked heels permanently 2023 | फटी एड़ियां ठीक करने का सबसे अच्छा उपाय
Eyes Health Care Tips
आंखों की एक्सरसाइज करने से आंखों की मांसपेशियां लचीली बनती हैं, जिससे ध्यान केन्द्रित करने में भी आसानी होती है। आंखों की ये एक्सरसाइज करने के लिए एक पेन या पेंसिल को एक हाथ में थोड़ी दूरी पर पकड़े और धीरे-धीरे उसे अपनी ओर ले आयें और उसे तब तक देखें जब तक कि वो आपको एकदम साफ दिख रहा हो। अब इसे देखते हुए ही वापस दूर ले जायें। इसे करीब 10 से 15 बार दोहराएं।
Disclaimer: यह सलाह सहित यह सामग्री केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। Biharcareerportal.in इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।