How to prepare for Railway Job 2023 | रेलवे भर्ती की तैयारी कैसे करें हिंदी में | Railway preparation Syllabus| Railway Preparation books | Best Book for Railway Exam preparation in Hindi | railway exam preparation books free download pdf
भारतीय रेलवे (Indian Railway) एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। भारतीय रेलवे बोर्ड हर साल लाखों नौकरियां निकालता है, जिसमें शैक्षिक योग्यता और परीक्षा के आधार पर चयन किया जाता है। रेलवे विभाग में 8वीं, 10वीं, 12वीं से लेकर स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, मेडिकल, इंजीनियरिंग से संबंधित विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली जाती हैं।
रेलवे बोर्ड में भर्तियों का चयन ग्रुप A, B, C और D के आधार पर होता है। रेलवे की नौकरियां इन चारों ग्रुपों में विभाजित होती हैं। इन चारों ग्रुपों की भर्तियां भारत के सभी राज्यों में रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) रेल मंत्रालय द्वारा निकाली जाती हैं। अगर आप भी रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं तो हमारे इस पेज से रेलवे भर्ती (Railway Recruitment) की तैयारी कैसे करें, रेलवे परीक्षा की तैयारी कैसे करें आदि के बारे में जान सकते हैं।
Join Us on Youtube | Click Here |
Join Whatsapp Group | Click Here |
Join Telegram Group | Click Here |

रेलवे में निकली 90 हजार वैकेंसी के लिए जल्दी ही एग्जाम होने वाली है। ये रेलवे एग्जाम (Railway Exam) दो वर्गों यानी ग्रुप C और ग्रुप D के लिए अलग-अलग होंगी। एग्जाम की फाइनल तारीखों का अनाउंसमेंट होना बाकी है, लेकिन संभावना है कि ये 15 जून के आसपास हो सकती है। यानी अब कैंडिडेट्स के लिए केवल 45 दिन ही बाकी हैं। ये 45 दिन बहुत नहीं तो कम भी नहीं हैं। अगर आपने अभी भी तैयारी शुरू नहीं की है तो इन बचे हुए दिनों में भी प्लान्ड तरीके से तैयारी करके एग्जाम क्रैक करने की कोशिश कर सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं वे 5 टिप्स जो आपके काम आएंगी :
विषय - सूची
पिछले सालों के पेपर सॉल्व कीजिए
सबसे पहला काम तो आप यही कीजिए कि पिछले साल के जो भी पेपर्स आपके पास अवेलेबल हैं, वे जुटाकर उन्हें सॉल्व कर लीजिए। इससे आपको एग्जाम के पैटर्न का पता चलेगा। पैटर्न को समझने के बाद एग्जाम में बैठने का कॉन्फिडेंस बढ़ जाता है।
मॉक टेस्ट में भाग लीजिए
पिछले साल के पेपर सॉल्व करने के साथ-साथ अधिक से अधिक मॉक टेस्ट में भी भाग लेने की कोशिश कीजिए। मॉक टेस्ट विषयों के एक्पर्ट्स द्वारा इस तरह से तैयार किए जाते हैं कि उन्हें अटैम्प्ट करते समय आपको ऐसा फील होगा मानो आप असली एग्जाम दे रहे हैं। इससे भी आपको पैटर्न का पता चल सकेगा और साथ ही आपकी स्पीड का भी टेस्ट हो जाएगा।
खूब प्रैक्टिस कीजिए
अब जबकि रेलवे की एग्जाम में करीब 45 दिन ही बचे हैं, तो इनका भरपूर यूज कीजिए। दिन-दिनभर प्रैक्टिस कीजिए। रेलवे की इस एग्जाम में मैथ्स और रिजिनंग के करीब 50 फीसदी सवाल आएंगे। आप भले ही कितने भी इंटेलीजेंट क्यों न हों, इन सवालों की प्रैक्टिस किए बगैर एग्जाम क्रैक करना संभव नहीं है।
कम से कम दो अखबार पढ़ें
रेलवे की इस एग्जाम में जनरल नॉलेज और करेंट अफेयर्स से संबंधित भी काफी सवाल होंगे। करेंट अफेयर्स यानी मौजूदा समय में क्या घटित हो रहा है। इसकी जानकारी रोजाना अखबार पढ़ने से हो सकती है। आपको कम से कम दो अखबार जरूर पढ़ने चाहिए ताकि देश-दुनिया में क्या घटित हो रहा है, उसमें से कुछ भी आपकी नजरों से छूटे नहीं। अगर आप टेक्नोलॉजी फ्रेंडली हैं तो मोबाइल पर न्यूज साइट्स से भी कनेक्ट रह सकते हैं।
तनावमुक्त रहिए
किसी भी कॉम्पिटिटिव एग्जाम में सफलता के लिए यह एक बहुत ही जरूरी टिप है। इस तरह की एग्जाम में पूरा खेल ही इस बात पर डिपेंड करता है कि एग्जाम देते समय आपका मेंटल बैलेंस कैसे रहता है। आप अपने दिमाग को तब बैलेंस कर पाएंगे, जब तनाव को हावी नहीं होने देंगे।
रेलवे (Railway) की तैयारी कैसे करें
भारतीय रेलवे देश का सबसे अधिक नौकरी देना वाला क्षेत्र है। उम्मीदवार रेलवे में नौकारी पाने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करने हैं और हजारों लोग इस क्षेत्र में नौकरी हासिल करते हैं। वर्तमान में 16 लाख के आसपास रेल कर्मी कार्यरत हैं। अगर आप भी रेलवे में नौकरी पाने के लिए ईमानदारी और सच्ची लगन से तैयारी करते हैं तो आपको भी इस क्षेत्र में नौकरी मिल सकती है। रेलवे भर्ती बोर्ड पुरूष, महिला, विक्लांग, खेल कोटा आदि सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए भर्तियां जारी करता है। उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और पदों के हिसाब से रेलवे में नौकरी दी जाती है। रेलवे में हर पोस्ट के लिए अलग-अलग ग्रुप बनें हैं, जिन्हें चार ग्रुपों में बांटा गया है।
- Group A
- Group B
- Group C
- Group D
ग्रुप ए की जानकारी
सभी ग्रुप A में गैजेटेड ऑफिसर नियुक्त होते हैं। इनकी गिनती ऑफिसर ग्रेड में होती है, उन्हें क्लास वन ऑफिसर कहते हैं। इन उम्मीदवारों की भर्ती सिविल सेवा परीक्षा, इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, संयुक्त चिकित्सा परीक्षा के माध्यम से की जाती है। आम तौर पर यूपीएससी ही इन परीक्षाओं का आयोजन करता है।
ग्रुप बी की जानकारी
कुछ ग्रुप B के लिए कोई ज्यादा बड़ी परीक्षा नहीं होती। इस ग्रुप में वो उम्मीदवार आते हैं, जिसमें ग्रुप C अंक की संख्या ज्यादा हो या प्रमोशन के माध्यम से इस ग्रुप में नियुक्त किए जाते हैं।
(ग्रुप सी और डी ) की जानकारी
ग्रुप C और D के पद नॉन-गैजेटेड सबऑर्डिनेट पदों के तहत हैं। उनकी भर्ती रेलवे भर्ती बोर्ड से पूरे साल जारी रहती है।
रेलवे भर्ती के लिए योग्यता मापदंड
शैक्षिक योग्यता
शैक्षिक योग्यता विभिन्न पोस्ट के अनुसार 10+2 +Graduation पास के साथ आईटीआई होना जरुरी है।
यह शैक्षिक योग्यता अलग अलग पोस्ट के लिए अलग अलग निर्धारित होती है।
आयु सीमा
- उम्मीदवार की कम से कम आयु 18 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए।
- अलग अलग पोस्ट के अनुसार अधिकतम आयु सीमा निर्धारित होती है।
- यह आयु सीमा जाति प्रमाण पत्र के आधार पर कुछ वर्ष की छुट भी मिलती है।
नोट : रेलवे भर्ती के लिए योग्यता मापदंड अलग अलग पोस्ट के लिए अलग अलग निर्धारित होते हैं।
यह भी पढ़े >> बिहार आईटीआई की तैयारी कैसे करे?
रेलवे एग्जाम (Exam) की तैयारी कैसे करें
रेलवे ग्रुप A के लिए
रेलवे भर्ती की तैयारी कैसे करें इससे पहले एग्जाम के बारे में जाने। कुछ छात्रों को रेलवे ग्रुप A के लिए सिविल सेवा परीक्षा (Civil Services Exam), इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (Engineering Service Exam), संयुक्त चिकित्सा परीक्षा (Combined Medical Exam) की तैयारी करनी चाहिए तथा इसके लिए आपको यूपीएससी (UPSC) एग्जाम की तैयारी करनी चाहिए। इस अलावा आपको मान्यता प्राप्त इंस्टिट्यूट से इंजीनियरिंग, एमएससी या एमबीबीएस लेवल की डिग्री होनी चाहिए।
रेलवे ग्रुप B के लिए
- कुछ ग्रुप B के लिए कोई विशेष परीक्षा नहीं होती है। इसमें वो लोग आते हैं जो ग्रुप C में अधिक अंक अर्जित करते हैं।
भारतीय रेलवे ग्रुप C और D के लिए
- अधिकतर बार रेलवे ग्रुप C और D का चयन शैक्षणिक योग्यता, लिखित परीक्षा, मेडिकल टेस्ट, प्रमाणपत्र सत्यापन और मेरिट लिस्ट के आधार पर होता है।
रेलवे ग्रुप C और D परीक्षा सिलेबस
- किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए परीक्षा के सिलेबस के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है। आपको बता दें कि रेलवे अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग सिलेबस जारी करता है
यह भी पढ़े >> SSC Exam Ki Taiyari Kaise Kare 2022 | एसएससी की तैयारी कैसे करें?
सामान्य जागरूकता (General Awareness)
रेलवे भर्ती परीक्षाओं में इस विषय की तैयारी के लिए प्रतियोगियों को अपने सामान्य ज्ञान को अधिक मज़बूत बनाने पर पूरा ध्यान देना चाहिए। इसके लिए एक या दो अच्छी सामान्य ज्ञान की पुस्तकों का गंभीरतापूर्वक अध्ययन, रोजाना समाचार-पत्र पढने की आदत और ख़बरों के विश्लेषण के लिए पत्रिकाएं पढ़ना काफी उपयोगी सिद्ध हो सकता है। इंटरनेट पर उपलब्ध ऑनलाइन रेलवे परीक्षा सामग्रियों का भी भरपूर तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
अंकगणित ज्ञान (Arithmetic)
नौवीं और दसवीं कक्षा की गणित की पुस्तकों का अभ्यास करें। उनमें दिए गए विभिन्न कॉन्सेप्ट और फॉर्मूलों को पूरी तरह आत्मसात करना आवश्यक है। दूसरे शब्दों में इन फॉर्मूलों का गणितीय प्रश्नों को हल करने में कैसे इस्तेमाल किया जाना है, इस बारे में अच्छी जानकारी होनी चाहिए। मुख्य टॉपिक्स में परसेंटेज, रेशियो एंड प्रोपोर्शन, प्रॉफिट एंड लॉस, टाइम एंड डिस्टेंस आदि का खासतौर पर उल्लेख किया जा सकता है। यह मत भूलें कि मैथ्स में प्रैक्टिस ही सफलता की कुंजी होती है। संबंधित टॉपिक्स के अधिकाधिक प्रश्नों को हल करने का ज्यादा से ज्यादा अभ्यास करने की आदत डालें।
यह भी पढ़े >> Bihar Police Constable Ki Taiyari Kaise Karen
तार्किक क्षमता (Reasoning)
इस तरह के प्रश्नों का अभ्यास करने के लिए रीजनिंग पर आधारित पुस्तक अवश्य खरीदें और पहले विभिन्न कांसेप्ट्स को समझें। इसके लिए दिए गए उदाहरणों को भली प्रकार समझने की कोशिश करें। इसके बाद उसमें दिए गए प्रश्नों को हल करें और इस क्रम में विभिन्न प्रकार की रीजनिंग और उनमें निहित तर्कों को समझने का प्रयास भी करें। इस तरह तैयारी करने पर परीक्षा के समय किसी भी तरह का प्रश्न आने पर परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा
तकनीकी दक्षता (Technical)
इस टेस्ट के अंतर्गत प्रतियोगी द्वारा जिस ट्रेड या हुनर के अंतर्गत रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन किया गया है उससे संबंधित तकनीकी दक्षता के ज्ञान का मूल्यांकन किया जाता है। इसमें टेक्नीकल प्रश्न ही पूछे जाते हैं। इसलिए परीक्षा की तैयारी के दौरान अपने तकनीकी ट्रेड की पुस्तकें अवश्य पढ़कर जाएं। सैद्धांतिक ही नहीं बल्कि व्यावहारिक पक्ष से जुडी तकनीकी जानकारी भी होनी जरूरी है। विशेषकर संबंधित ट्रेड के बारे में नई तकनीकी प्रगति से अवगत होना आवश्यक है।
यह भी पढ़े >> IBPS PO Clerk Exam ki Taiyari Kaise Kare
ऐसी परीक्षाओं में बड़ी संख्या में युवा शामिल होते हैं जो अमूमन एक परीक्षा पर केंद्रित तैयारी नहीं करते हुए कई अन्य परीक्षाओं को भी एक साथ साधने की उनकी इच्छा होती है। यह बात अच्छी तरह समझ लेनी चाहिए कि प्रत्येक परीक्षा (बैंकिंग, एसएससी, रेलवे आदि) का अपना विशिष्ट स्वरूप होता है। इसलिए ध्यान रखें कि परीक्षा के अनुसार फोकस होकर तैयारी करने से सफल होने के अवसर बढ़ सकते हैं।
इंटरनेट से इन परीक्षाओं के पुराने टेस्ट पेपर्स लेकर जितना अभ्यास करेंगे उतना ही मनोबल और आत्मविश्वास बढेगा। परीक्षा की तैयारी के दौरान नियमित प्रैक्टिस करते रहना चाहिए, बीच-बीच में अभ्यास छोड़ना सही रणनीति नहीं कही जा सकती है। हमेशा यह याद रखें कि ऐसी परीक्षाओं में समय प्रबंधन का विशेष महत्त्व होता है। सैम्पल पेपर्स को निर्धारित समय सीमा में रहकर सॉल्व करने का तरीका बहुत फायदेमंद साबित होगा।
रेलवे भर्ती ग्रुप C और D पद
- सहायक स्टेशन मास्टर
- गार्ड्स
- क्लर्क
- टिकट कलेक्टर
- ट्रैफिक अप्रेंटिस
- स्टेनोग्राफर
- केटरिंग मैनेजर
- फीटर
- वेल्डर
- हेल्पर
- खलासी
- ट्रॉलीमैन
- ट्रैकमैन
- पॉइंट्समैन
- पोर्टर
- गेटमैन
- गैंगमैन
- कैबिनमैन
यह भी पढ़े >> BPSC ki Taiyari Kaise Kare | बीपीएससी परीक्षा की तैयारी कैसे करें?
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
भारतीय रेल में रिक्त पदों की भर्ती रेलवे भर्ती बोर्ड (रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड / आरआरबी) के माध्यम से की जाती है। इस समय पूरे भारत में कुल 21 रेलवे भर्ती बोर्ड क्रियाशील हैं।
- अहमदाबाद : www.rrbahmedabad.gov.in
- अजमेर : www.rrbajmer.org
- इलाहाबाद : www.rrbald.nic.in
- बंगलोर : www.rrbbnc.gov.in
- भोपाल : www.rrbbpl.nic.in
- भुवनेश्वर : www.rrbbbs.gov.in
- चंड़ीगढ़ : www.rrbcdg.org
- चेन्नई : www.rrbchennai.net
- गोरखपुर : www.rrbgkp.gov.in
- गोवाहाटी : www.rrbguwahati.gov.in
- जम्मु तथा श्रीनगर : www.rrbjammu.nic.in
- कोलकता : www.rrbkolkata.org
- मालदा : www.rrbmalda.gov.in
- मुंबई : www.rrbmumbai.gov.in
- मुझफ्फरपुर : www.rrbpatna.org
- पटना : www.rrbbpl.nic.in
- रांची : www.rrbranchi.org
- सिकंराबाद : www.rrbsecunderabad.org
- तिरुअनंतपुरम : www.thiruvananthapuram.net
- बिलासपुर : www.rrbbilaspur.gov.in
यह भी पढ़े >> SSC CGL ki Taiyari Kaise Kare
रेलवे अपने इतिहास में सबसे बड़ी एग्जाम लेने जा रहा है। इसमें 90 हजार से भी ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी। सबसे ज्यादा करीब 62 हजार पद ग्रुप डी लेवल के लिए हैं। इसमें उम्मीदवारों का चयन दो टेस्ट के आधार पर किया जाएगा : एक, कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और दूसरा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)। इसमें सबसे महत्वपूर्ण होगा कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट क्योंकि इसी के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी। फिजिकल टेस्ट में तो केवल पास होना जरूरी होगा।
कैसे करें कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट की तैयारी?
इसमें 90 मिनट में 100 सवाल पूछे जाएंगे। ये सवाल मैथ्स, जनरल नॉलेज, करंट अफेयर्स, रिजनिंग और जनरल साइंस से संबंधित होंगे। चूंकि इसमें नॉलेज के साथ-साथ स्पीड भी मायने रखती है। इसलिए स्पीड बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। सबधानी कोचिंग क्लासेस के डायरेक्टर आनंद सबधानी बता रहे हैं वह एक टिप जो इस ग्रुप के कैंडिडेट्स के काम आ सकती है।
स्पीड के लिए प्रैक्टिस मायने रखती है। Railway Group D के प्रश्नपत्रों को इंटरनेट से आप फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। उन्हें डाउनलोड कर लीजिए और हल करने का प्रयास करते रहिए। परीक्षा से कम-से-कम एक महीना पहले रेलवे ग्रुप डी के प्रश्न पत्रों को हल करने की प्रैक्टिस शुरू कर देनी चाहिए।
पहले प्रश्न पत्र को अपनी सामान्य स्पीड से हल कीजिए और एक टाइमर की सहायता से देखने की कोशिश कीजिए कि आप कितने समय में उस पूरे प्रश्न पत्र को हल कर लेते हैं।
उसके बाद अपने Timer में 90 मिनट का टाइम सेट कर लीजिए और फिर उसी प्रश्न पत्र को 90 मिनट के अंदर हल करने की कोशिश कीजिए।
अगर आप उस प्रश्न पत्र को 90 मिनट के अंदर नहीं हल कर पाते हैं तो कोई बात नहीं। एक बार फिर से प्रयास कीजिए। और ऐसा तब तक कीजिए जब तक आप पूरा प्रश्न पत्र 90 मिनट के अंदर न हल कर लें। आप Timer के लिए अपने मोबाइल में app डाउनलोड कर सकते हैं।
ग्रुप डी के लिए कितने नंबर के होंगे सवाल?
ग्रुप डी के लिए कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) सबसे महत्वपूर्ण होगा। इसमें जनरल नॉलेज एंड करंट अफेयर्स (20 नंबर), जनरल साइंस (30 नंबर), मैथ्स (25 नंबर) और रिजनिंग (25 नंबर) के सवाल होंगे। यानी 100 नंबर के कुल 100 सवाल होंगे। सभी सवाल वस्तुनिष्ठ होंगे यानी सबमें 4-4 ऑप्शन होंगे। समय होगा 90 मिनट यानी हर मिनट में एक सवाल हल करना होगा।
यहां हम बता रहे हैं वे सिंपल टिप्स जिनके जरिए रेलवे की एग्जाम को आसानी से क्रैक किया जा सकता है:
1.चूंकि इसमें स्पीड का काफी महत्व है। इसलिए सबसे पहले जनरल नॉलेज और करंट अफेयर्स के 50 सवाल केवल 25 से 30 मिनट में हल करने की कोशिश करें। इससे मैथ्स और रिजनिंग के 50 सवालों के लिए करीब 60 से 65 मिनट का समय मिल सकेगा।
- मैथ्स और रिजनिंग के सभी 50 सवाल सॉल्व करने के बजाय कोशिश यह करें कि जो भी सवाल हल करें, उनके उत्तर सही हों। याद रखिए, ऐसे बहुत कम कैंडिडेट्स होंगे जो सभी सवाल अटैम्प कर सकते हैं।
3.जनरल नॉलेज में हिस्ट्री, राजनीति, खेल, शासन व्यवस्था, इकोनॉमिक्स के सवाल होंगे। जनरल साइंस में जियोग्राफी और सामान्य विज्ञान संबंधित सवाल होंगे। इसलिए संबंधित किताबों का अधिक से अधिक अध्ययन करें।
4.करंट अफेयर्स के लिए रोजाना दो से तीन अखबार और न्यूज पत्रिकाएं ध्यान से पढ़ें। इनमें देश-विदेश और खेल की खबरें जरूर पढ़ें। करंट अफेयर्स के सारे सवाल रोजाना घट रही घटनाओं में से ही पूछे जाएंगे।
5.रिजनिंग और मैथ्स को रटा नहीं जा सकता, लेकिन इसकी टेकनिक्स होती हैं जिनके जरिए कम समय में आसानी से सवाल हल किए जा सकते हैं। जानकार लोगों से ये टेक्निक सीखने की कोशिश करें।
- मैथ्स और रिजनिंग के सवालों को जल्दी से हल कर सकें, इसके लिए प्रैक्टिस बहुत जरूरी है। इसलिए आज से ही प्रैक्टिस शुरू कर दीजिए।
7.पिछले सालों के पेपर और मॉक टेस्ट अधिक से अधिक हल करने का प्रयास करें। इससे न केवल प्रैक्टिस होगी, बल्कि किस तरह के सवाल आते हैं, इसके पैटर्न के बारे में भी जानकारी मिलेगी।