झारखण्ड फसल राहत योजना 2022 | Jharkhand Fasal Rahat Yojana रजिस्ट्रेशन

0

Jharkhand State Crop Relief Scheme सार्वजनिक धन और किसानों के कल्याण दोनों को सुरक्षित रखने के लिए झारखंड सरकार द्वारा झारखंड राज्य फसल राहत योजना (JRFRY) के नाम से एक नई योजना की घोषणा की गई है। यह योजना मुख्य रूप से किसी भी प्राकृतिक आपदा और प्राकृतिक दुर्घटनाओं के कारण फसल क्षति की स्थिति में कृषकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके।

झारखंड राज्य फसल राहत योजना (JRFRY) फसल बीमा योजना न होकर फसल क्षति होने पर किसानों को प्रदान की जानेवाली एक क्षतिपूर्ति योजना है। यह किसानों को प्राकृतिक आपदा के कारण फसल क्षति के मामले में सुरक्षा कवच प्रदान करने तथा एक निश्चित आर्थिक सहायता प्रदान करने के संकल्प को पूरा करेगा। यह योजना भू:स्वामी तथा भूमिहीन किसान, दोनों को आच्छादित करेगा। किसानों को इस योजना के तहत किसी भी प्रकार के फसल बीमा प्रीमियम भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी तथा उन्हें सीधे तौर पर सरकार द्वारा फसल क्षति की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी।

Join Our Youtube ChannelClick Here
Join Telegram GroupClick Here
Follow Us on FacebookClick Here
Follow Us on TwitterClick Here
Jharkhand Vaikalpik Kheti Yojana

Fasal Rahat Yojana Jharkhand Highlights

योजना का नामझारखंड फसल राहत योजना
किस ने लांच कीझारखंड सरकार
लाभार्थीझारखंड के नागरिक
उद्देश्यफसल का नुकसान होने पर आर्थिक सहायता प्रदान करना।
आधिकारिक वेबसाइटजल्द लॉन्च की जाएगी
साल2022

झारखंड राज्य फसल राहत योजना का उद्देश्य

  • अनापेक्षित प्राकृतिक आपदा अथवा घटनाक्रम के कारण फसल क्षति से प्रभावित किसानों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना।
  • कृषि कार्य को जारी रखने के लिए किसानों की आय को सूदृढ़ करना|
  • कृषि कार्य हेतु वित्तीय प्रवाह सुनिश्चित करना।
  • खाद्य सुरक्षा, फसल विविधीकरण, कृषि में तीव्र विकास तथा प्रतिस्पर्धा का मार्ग प्रशस्त करना।

झारखंड सरकार की ओर से फसल राहत योजना 2022 की शुरूआत की है. यह योजना राज्य के किसानों के लिए शुरू किया गया है. इस योजना के माध्यम से प्राकृतिक आपदा की वजह से नष्ट होने वाली फसल के लिए सरकार की तरफ से वित्तीय राशि प्रदान की जायेगी. इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को पहले आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा. तो आइए जानतें है फसल राहत योजना के बारें में विस्तार से…

यह भी पढ़े >> Jharkhand Vaikalpik Kheti Yojana 2023 Apply Online

क्या है फसल राहत योजना 2022

किसानों की सहायता के लिए झारखंड सरकार ने फसल राहत रोजना की शुरूआत की है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की फसल का प्राकृतिक आपदा से खराब हुई फसल के लिए आर्थिक सहायता करना व उन्नत फसल को बढ़ावा देना है. इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को किसी भी तरह का शुल्क भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है. झारखण्ड सरकार की इस योजना के माध्यम से किसानों को कर्ज से राहत प्रदान की जाएगी। जिससे वह बिना किसी कर्ज की समस्या से कृषि कार्यों में अधिक योगदान दे पाएंगे.

फसल राहत योजना 2022 के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी

फसल राहत योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगा. जिनकी मदद से वे योजना के लिए आवेदन करने में सफल हो पाएंगे. तो आइए जानें क्या-क्या है जरूरी दस्तावेज…

  • किसान झारखंड का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • वह सभी किसान इस योजना के पात्र होंगे जो पहले से किसी बीमा योजना का लाभ नहीं ले रहे हैं।
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • किसान का आईडी कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • निवास प्रमाण पत्र
  • खेत का खाता नंबर/खसरा नंबर के पेपर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • फोन नंबर
  • आय प्रमाण पत्र

झारखण्ड फसल राहत योजना के अंतर्गत आवेदन भरने की पात्रता

  • राज्य का मूल निवासी होना चाहिए
  • सभी रैयत और बटाईदार किसान
  • आवेदक किसान की आयु 18 साल से अधिक
  • आवेदक किसान का वैध आधार संख्या
  • कृषि कार्य करने से संबंधित वैध भूमि दस्तावेज
  • न्यूनतम 10 डिसमिल और अधिकतम 5 एकड़ के लिए निबंधन
  • सभी किसानों के लिए स्वैछिक
  • आवेदक किसानों को अपना संख्या बायोमैट्रिक्स प्रणाली द्वारा प्रमाणित करना होगा

झारखण्ड फसल राहत योजना के लिए कैसे करें आवेदन

यदि आप फसल राहत योजना के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना चाहते हैं तो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से कर सकते है. ऑनलाइन आवेदन के लिए झारखंड पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करना होगा. वहीं, अगर आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आप संबंधित विभाग में जाकर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर कर आवेदन कर सकते हैं.

Jharkhand Fasal Rahat Yojana के लाभ

  • इस योजना के माध्यम से किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी
  • किसानों की आपदा के कारण खराब हुई फसल के लिए सरकार की तरफ से सहायता के लिए वित्तीय धन राशि दी जायेगी
  • फसल के लिए गए ऋण को भी माफ कर दिया जाएगा
  • किसानों को किसी भी तरह का शुल्क भुगतान करने की आवश्यकता नहीं
  • इस योजना का लाभ वे किसान ले सकते हैं जो किसान फसल बीमा योजना का लाभ नहीं ले रहें हैं

Jharkhand Fasal Rahat Yojana के प्रमुख प्रावधान

  • लाभ केवल प्राकृतिक आपदा से होने वाले फसल क्षति के मामले में लागू
  • प्रत्येक फस मौसम में अलग-अलग निबंधन और आवेदन करना होगा।
  • योजना का लाभ लेने के लिए कोई प्रीमियम नहीं देना है।
  • 30% से 50% तक फसल क्षति होने पर आवेदक को प्रति एकड़ 3000 रुपये सहायता राशि दी जाएगी।
  • 50 % से अधिक फसल क्षति होने पर आवेदक को प्रति एकड़ 4000 रुपये सहायता राशि दी जाएगी।

लाभ के लिए वेबसाइट पर जाकर लागिन करें

झारखंड राज्य फसल राहत योजना का लाभ लेने के लिए भूस्वामी और भूमिहीन किसानों को सरकारी वेबसाइट पर जाकर पंजीयन कराना होता है। गूगल सर्च इंजन में झारखंड राज्य फसल राहत योजना लिखकर जब आप क्लिक करेंगे तो यह साइट खुल जाएगी। सबसे ऊपर आपको पंजीकरण का आप्शन दिखेगा। इसपर क्लिक करते ही किसान पंजीयन का आप्शन मिलेगा। पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर जरूरी है। यहां आप सहजात के साथ पंजीयन कर योजना के लाभ के लिए आवेदन कर सकते हैं।

झारखंड फसल राहत योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद वेबसाइट का होम पेज आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अब आपको होम पेज पर मौजूद किसान पंजीकरण करें के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां पर आपको एक एप्लीकेशन फॉर्म दिखाई देगा।
  • इस एप्लीकेशन फॉर्म में आपको अपनी सभी जरूर जानकारी प्रदान करनी है।
  • इसके बाद आपको रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इस तरीके से आप सफल आवेदन कर सकते हैं।
Previous articleJharkhand Vaikalpik Kheti Yojana 2023 Apply Online | झारखंड वैकल्पिक खेती योजना, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया
Next articleICDS Bihar Anganwadi Vacancy 2023 | बिहार आंगनबाड़ी भर्ती @icdsbih.gov.in
प्रिय पाठको वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है, हम जानकारी की सटीकता, मूल्य या पूर्णता की कोई गारंटी नहीं लेते हैं, और जानकारी में किसी भी त्रुटि, चूक, या अशुद्धि के लिए हम जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं होंगे। हम आधिकारिक तौर पर वेबसाइट पर उल्लिखित किसी भी ब्रांड, उत्पाद या सेवाओं से संबंधित होने का दावा नहीं करते है। वेबसाइट पर उपयोग किए गए चित्र, नाम, मीडिया या लिंक केवल संदर्भ और सूचना के उद्देश्य के लिए हैं।