Mukhyamantri kanya utthan yojana 2023 | e kalyan | mukhyamantri kanya utthan yojana 0-2 years | मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना list | मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार फॉर्म | मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना official website
यहां हम बात कर रहे हैं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2023) की बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का लाभ एक परिवार की केवल दो बेटियां ही उठा सकती हैं. खास बात यह है कि लड़कियों को इस योजना के अंतर्गत नैपकिन खरीदने से लेकर यूनिफॉर्म खरीदने तक की धनराशि दी जाती है. सरकार द्वारा खोले गए पोर्टल पर योजना के लिए आवेदन किया जा सकता है।
आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवार को पास आधार कार्ड, बैंक अकाउंट पासबुक और मार्कशीट की कॉपी का होना अनिवार्य है. इस योजना को महिला कल्याण विभाग की ओर शुरू किया गया है, जिसमें छात्राओं को सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया है. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट edudbt.bih.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Contents
- 1 Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2023 – Highlights
- 2 Mukhyamantri Kanya utthan Yojana 2023
- 3 मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना List 2023
- 4 मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए पात्रता
- 5 मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- 6 मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना official website
- 7 मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार के लाभ
- 8 Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana details of funds
- 9 मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए आवेदन कैसे करे?
Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2023 – Highlights
योजना का नाम | मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना |
द्वारा लॉन्च किया गया | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार |
विभाग | महिला कल्याण विभाग |
आवेदन करने की तिथि शुरू करें | अब उपलब्ध है |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | घोषित नहीं किया गया |
लक्ष्य | छात्राओं को सशक्त बनाने के लिए |
लाभार्थी | राज्य की लड़कियां |
स्कीम का प्रकार | राज्य सरकार योजना |
आवेदन का तरीका | Online |
सरकारी वेबसाइट | edudbt.bih.nic.in |
Mukhyamantri Kanya utthan Yojana 2023
Mukhyamantri kanya utthan yojana 0-2 years का उद्देश्य बिहार में महिलाओं को सशक्त बनाना है। यह योजना लड़कियों को उनके जन्म से लेकर स्नातक होने तक वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। यह एक समग्र योजना है जो लड़कियों को सुरक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आत्म निर्भर बनाने के लिए तैयार की गई है। इसका उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या और बाल विवाह को रोकना, लिंगानुपात में सुधार करना और लड़कियों के पंजीकरण और टीकाकरण को प्रोत्साहित करना है। यह योजना सामाजिक कल्याण, स्वास्थ्य और शिक्षा विभागों द्वारा संयुक्त रूप से लागू की जाएगी जो लड़की के जन्म से लेकर स्नातक स्तर की पढ़ाई तक कवर करेगी।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना List 2023
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का पोर्टल खोल दिया गया है। अब स्नातक पास छात्राएं आवेदन कर सकती है. आवेदन करते वक्त छात्राओं को अपना आधार कार्ड, बैंक अकाउंट का पासबुक, आवासीय और अंकपत्र की स्कैन कॉपी को डाउनलोड करना होगा।
स्नातक उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं के लिए प्रोत्साहन राशि मिलने का रास्ता साफ हो गया है। मंगलवार को इसकी शुरुआत हो गयी। राज्य सरकार ने 20 हजार छात्राओं के लिए प्रोत्साहन राशि जारी कर दी है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने 50 करोड़ का आवंटन किया है। पिछले लंबे समय से यह राशि लंबित थी। यह राशि वित्तीय वर्ष 2022-23 में स्नातक पास करने वाली छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना अंतर्गत मिलेगी। इसके तहत सभी छात्राओं को 25-25 हजार रुपए मिलते हैं। शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव ने महालेखाकार को भी यह जानकारी दी है।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए पात्रता
- लड़की बिहार की निवासी होनी चाहिए।
- लड़की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित होनी चाहिए।
- प्रत्येक परिवार से केवल 2 लड़कियाों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
- आवेदक परिवार के किसी भी सदस्य के पास सरकारी नौकरी होने पर इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- बैंक डिटेल
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बारहवीं की मार्कशीट
- ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना official website
Mukhyamantri kanya utthan yojana के तहत मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन (Graduation) योजना के लिए 250 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इस राशि से बालिकाओं को प्रोत्साहन राशि दी जानी है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना और मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन (स्नातक) योजना के तहत 207132 छात्राओं को प्रोत्साहन राशि मिलनी है। स्नातक पास छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के रूप में 25-25 हजार, 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार कर दी गई थी।
विश्वविद्यालयों द्वारा अंगीभूत महाविद्यालयों, संबद्धता प्राप्त महाविद्यालयों एवं अल्पसंख्यक महाविद्यालयों से उत्तीर्ण छात्राओं के प्रमाण पत्रों का सत्यापन लटकाने के कारण इस योजना के कार्यान्यवन में परेशानी हो रही है। शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों को लंबित आवेदनों को सत्यापन करने को कहा है। ऐसा न करने पर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े >> Bihar Govt Scheme List 2022 | बिहार सरकारी योजना सूचि, state.bihar.gov.in
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार के लाभ
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत राज्य सरकार बिहार में पैदा होने वाली प्रत्येक बालिका पर उसके जन्म से लेकर स्नातक पूरा करने तक 54,100 रुपये खर्च करेगी।
बच्ची के जन्म के समय राज्य समाज कल्याण विभाग द्वारा बालिका के माता-पिता या अभिभावकों को उनके बैंक खाते में 2,000 रुपये की पहली किस्त मिलेगी। जब बच्ची अपने जन्म का पहला साल पूरा कर लेती है और उसका आधार पंजीकरण हो जाता है तो उसके माता-पिता को फिर से 1,000 रुपये मिलेंगे। 2 साल की उम्र में जब उसके सभी टीके पूरे हो जाएंगे तो माता-पिता को 2,000 रुपये मिलेंगे।
इसी तरह स्कूल जाने के दौरान अलग-अलग चरणों में बच्ची की स्कूल यूनिफॉर्म और अन्य आवश्यकताओं के लिए पैसा मिलेगा। जब बच्ची बारहवीं कक्षा या समकक्ष पास करती है तो अविवाहित लड़कियों को 10,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। फिर जब वो स्नातक की पढ़ाई पूरी कर लेती है तो उसे अंत में 25,000 रुपये प्रोत्साहन राशि के तौर पर मिलेंगे।
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana details of funds
सेनेटरी नेपकिन के लिए | 300 रूपये |
यूनीफोर्म के लिए 1 से 2 वर्ष की आयु में | 600 रूपये |
3 से 5 वर्ष की आयु में | 700 रूपये |
6 से 8 वर्ष की आयु में | 1000 रूपये |
9 से 12 वर्ष की आयु में | 1500 रूपये |
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए आवेदन कैसे करे?
इस योजना के अंतर्गत जो इच्छुक लाभार्थी आवेदन करना चाहते है। नीचे दिए गए आवेदन के तरीके को चरणबद्ध किया गया है।
- सर्वप्रथम आपको ई कल्याण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना-मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक +2) प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन करें (Link-1) या फिर मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना-मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक +2) प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन करें (Link-2) के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- आप इन दोनों में से किसी भी एक लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
- अब आपको क्लिक हियर टू अप्लाई के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, टोटल ऑब्टेंड मार्क्स तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके पश्चात आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आएगा।
- आपको इस Application Form में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक भरनी होगी।
- इसके पश्चात आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच कर Submit बटन पर क्लिक करना होगा।